महिला कांग्रेस की जिला शिवपुरी की नवनियुक्त प्रभारी मनीषा रावत आज 26 फरवरी 24 को शिवपुरी पधारी। जिसमें रचना शेर सिंह जाटव जिलाअध्यक्ष महिला कांग्रेस द्वारा गांधी आश्रम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संबंध में मीटिंग रखी गई।
मनीषा रावत ने सभी महिलाओं को शहर शिवपुरी शहर में एवं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक लेवल पर अधिक से अधिक महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगाज किया और राहुल गांधी की शिवपुरी न्याय यात्रा को भव्य रूप देने के लिए सभी महिला पदाधिकारी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करते हेतु समझाया। रचना शेर सिंह जाटव के द्वारा जननायक राहुल गांधी की न्याय यात्रा जिसमें महिलाओं को न्याय दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है इस यात्रा को सफल बनाने एवं महिलाओं की जो समस्याएं हैं उनको माननीय राहुल गांधी के समक्ष रखकर महिलाओं को उचित न्याय दिलाया जा सके चाहे वह न्याय समानता का हो या अन्य किसी क्षेत्र में इस बारे में विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मीटिंग के अंतर्गत राजकुमारी जाटव शशि शर्मा कल्पना सिरोनिया शिल्पी राठौर शिवानी राठौर लक्ष्मी रावत ममता जाटव विनीता जाटव इमारत जाटव राजेंद्र कौर रूपाली खंडेलवाल मालती जाटव एवं अन्य महिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए।