शिवपुरी : भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आज नगर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई।

Goonjta Bharat
0

आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर मंडल की बैठक आयोजित

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आज नगर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, नगर मंडल महामंत्री रीतेश जैन, युुवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन मौजूद रहे।

प्रारंभ में नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी ने आने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तावना दी। महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के व्यक्ति के लिए काम किया है आज कोई भी घर भाजपा की योजनाओं से अछूता नहीं है। अब समय आ गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को घर—घर जाकर लोगों तक भाजपा की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आज भाजपा ने देश के लोगों की तकदीर व तस्वीर दोनों ही बदल दी है। केंद्र व राज्य सरकार दोनों को मिलाकर करीब 150 से ज्यादा योजनाएं भाजपा संचालित कर रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने बूथ को मजबूत बनाएं अगर बूथ मजबूत होगा तो भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)