शिवपुरी : माननीय संचालक/महानिदेशक महोदय, भोपाल के निर्देशन में की गई अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की विधिक ज्ञान संवर्धन एवं व्यावसायिक दक्षता विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

Goonjta Bharat
0

 


माननीय संचालक/महानिदेशक महोदय, भोपाल के निर्देशन में की गई अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की विधिक ज्ञान संवर्धन एवं व्यावसायिक दक्षता विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

                  माननीय संचालक/विशेष पुलिस महानिदेशक  सुषमा सिंह  के निर्देशन में दिनांक-25.02.2024 को कार्यालय उपसंचालक(अभियोजन) शिवपुरी द्वारा ”विधिक ज्ञान संवर्धन एवं व्यावसायिक दक्षता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मनोज कुमार जैन, प्रभारी उपसंचालक “ अभियोजन” जिला शिवपुरी के द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम जिला शिवपुरी में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, राजेन्द्र कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि के रुप में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, विवेक शर्मा एवं माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश, अमित कुमार गुप्ता एवं कार्यशाला की अध्यक्षता  रघुवंश सिंह, पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी के द्वारा की गई। कार्यशाला में अभियोजन अधिकारीगण, पुलिस अधिकारीगण, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं कर्मचारीगण जिला शिवपुरी उक्त कार्यशाला में उपस्थित रहे। 

              


 कार्यशाला का उद्घाटन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में संचालनकर्ता  विजय कुमार शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी जिला शिवपुरी के द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा बतायी गयी। तत्पश्चात् कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों/पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि, प्रचलित विधि में एवं नई विधि को बारिकियों से समझे एवं अन्य व्याख्यान को गंभीरता से समझे एवं उन्होने पुलिस अधिकारियों से उसका फीडबैक लेने के लिये भी कहा गया।

                इसी प्रकार मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपुरी राजेन्द्र कुमार सोनी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि, अभियोजन के द्वारा बहुत ही अच्छे समय पर एवं अच्छे विषय पर इस कार्यशाला को आयोजित किया गया है तथा इस तरह की कार्यशालाये आयोजित होती रहनी चाहिये। इस कार्यशाला में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को इस कार्यशाला से ज्ञानअर्जन करना चाहिये।

                  इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश  शिवपुरी के द्वारा भी कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधन कर उत्साहवर्धन किया गया।

                  कार्यशाला के प्रथम सत्र में डॉ श्री राजेन्द्र कुमार मौर्य, श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जिला शिवपुरी द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया। जिसमें विज्ञान एवं न्यायशास्त्र अपराध से संबंधित अपराधों में अनुसंधान की बारिकियों एवं विधिक बाध्यता को प्रकट करते हुये, प्रभावी अभियोजन संचालन किये जाने के गुणों से अवगत कराया गया।

                     कार्यशाला के द्वितीय सत्र में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शिवपुरी, विवेक शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों में किये जाने वाले अनुसंधान की बारिकियों एवं विधिक बाध्यता को प्रकट करते हुये सारगर्भित जानकारी दी गई।

                 कार्यशाला के तृतीय सत्र में उप.निरीक्षक अनिल शर्मा एवं सहायक उप.निरीक्षक धीरज शर्मा(सहायक तकनीकी सहयोग), राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर के द्वारा साइबर अपराध के साक्ष्यों एवं इलैक्ट्रानिक साक्ष्यों का संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण किस प्रकार प्रकरण की समयसीमा में अनुसंधान व विचारण पूर्ण किया जा सकेगा सारगर्भित किया गया। 

                कार्यशाला के चतुर्थ सत्र में माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश शिवपुरी अमित कुमार गुप्ता के द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्य का संकलन, साक्ष्य का प्रमाणीकरण एवं ग्राहता विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। 

तत्पश्चात् समस्त प्रतिभागियों ने कार्यशाला के संबंध में फीडबैक फॉर्म भरकर अपने विचार व्यक्त किये गये।। 

              प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर माननीय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश शिवपुरी अमित कुमार गुप्ता, विशेष लोक अभियोजक(एससी/एसटी)  संजीव कुमार गुप्ता एवं प्रभारी उपसंचालक(अभियोजन) मनोज कुमार जैन के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं कर्मचारीगणों को प्रशंसा पत्र वितरित किये गये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मीडिया सेल प्रभारी

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी

जिला-शिवपुरी(म.प्र.)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)