सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य करती है भाजपा : शर्मा
संगठन पर्व के तहत बूथ समिति गठित
शिवपुरी। संगठन पर्व 2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल बदरवास के ग्राम शाक्ति केन्द्र अटलपुर के बूथ क्रमांक 119 पर बूथ समिति चयन के शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व का चुनाव प्रत्येक बूथ कार्यकता॔ सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर तक स्थानीय समितियां के चुनाव समय सीमा के पहले ही संपन्न हो जाना चाहिए जिसमें सर्व समाज एवं प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ शामिल किया जाए ताकि महिलाओं की शक्ति आगे बढ़े और आगामी चुनाव में बूथ पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो। महिलाएं सर्व समाज की हो इसके लिए स्थानीय समितियां के गठन में उनको शामिल किया जाना अनिवार्य है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास और सब का संकल्प यह भाव को लेकर काम कर रही है।
इस अवसर पर पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महेन्द्र सिंह यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक खंडेलवाल मौजूद रहे और बूथ अध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें बूथ समिति अध्यक्ष चन्द्रभान धाकड़ सहित 12 सदस्यीय कार्यकर्ताओं की समिति बनाई गई।