शिवपुरी : आओ मुक्तिधाम को स्वच्छ कर बनाएं स्वर्ग के समान : एडवोकेट राजीव शर्मा

Goonjta Bharat
0

 


अपील:

सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि जब भी हम किसी की अंतिम यात्रा में मुक्तिधाम पर उपस्थित होते हैं, तो वहां बिताए गए खाली समय का सदुपयोग गार्डन,,🌳🌻🌿 और आसपास की सफाई में करें। 

यह छोटा सा प्रयास मुक्तिधाम को स्वर्ग समान सुंदर 🌳🌳बना सकता है।

 शिवपुरी शहर में "मानवता"संस्था निस्वार्थ भाव से मुक्तिधाम पर सभी व्यवस्थाओं का संचालन करती है। ऐसे में हमारा भी यह दायित्व है कि हम इस सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता और सुंदरता में अपना योगदान दें।

हमारी जिम्मेदारी:

1. अंतिम संस्कार के समय गार्डन की सफाई और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित रखें।

2. जो कचरा दिखाई दे, उसे एकत्रित करके सही स्थान पर रखें।

3. सफाई के साथ-साथ गार्डन में पौधों की देखभाल करें।

4. दूसरों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करें।

संकल्प:

"मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मुक्तिधाम की स्वच्छता और देखभाल में अपना योगदान दूंगा/दूंगी। मैं इसे एक स्वर्ग समान सुंदर स्थान बनाने में मदद करूंगा/करूंगी।"

                  आइए, इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएं और इसे एक आंदोलन का रूप दें। आपकी भागीदारी मानवता के प्रति सच्ची सेवा होगी।

                                        निवेदक

                                     राजीव शर्मा 

                                       एडवोकेट

                      जिला एवं सत्र न्यायालय शिवपुरी


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)