शिवपुरी : वन संरक्षण,वन बचाओ सुंदरकांड कराहल रेंज में हुआ संपन्न।

Goonjta Bharat
0

 


वन संरक्षण,वन बचाओ सुंदरकांड कराहल रेंज में हुआ संपन्न।

अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान विश्व शांति,और पर्यावरण संरक्षक सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला में शनिवार को कराहल फॉरेस्ट रेंज प्रांगण में 599 वा " वन संरक्षण सुंदरकांड आयोजनe का पाठ " किया गया और वन बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया उक्त सुंदरकांड के आयोजक बने रेंजर सत्येंद्र सिंह धाकड़ और वन समिति सदस्य 

 संगठन की सुंदरकांड यात्रा प्रातः 09 बजे वी आर शिवपुरी से रवाना हुई जिसका पोहरी, सेसईपुरा,करहल में भव्य स्वागत हुआ और कराहल फॉरेस्ट रेंज में रेंजर सत्येंद्र सिंह और कर्मियों द्वारा जानकी सैनिकों का तिलक लगाया स्वागत किया गया 

संगठन राष्ट्र धर्म संस्कृति के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत बना हुआ है 

सुंदरकांड के माध्यम से वन बचाओ का दिया संदेश

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)