शिवपुरी : जो लोग अपनी पहचान बना कर समाज में आदर्श जीवन जीते हैं, वे हमेशा याद किए जाते हैं- राघवेंद्र सिंह राजू। - 132 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्।

Goonjta Bharat
0

 


जो लोग अपनी पहचान बना कर समाज में आदर्श जीवन जीते हैं, वे हमेशा याद किए जाते हैं- राघवेंद्र सिंह राजू।

- 132 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्।

शिवपुरी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया।











उन्होंने कहा, हमारी पीढ़ियों ने वीरता, दानशीलता, कर्तव्य परायणता और नेतृत्व क्षमता से समाज को दिशा दी। लेकिन अब यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है कि वे इस विरासत को सहेजते हुए समाज में अपना 100 प्रतिशत योगदान दें। यदि हम ऐसा करेंगे तो न केवल अपने बरा संस्कारों को बचा सकेंगे, बल्कि की अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा में सकेंगे। राघवेंद्र सिंह राजू ने यह भी कहा कि जो लोग अपनी पहचान बना कर समाज में आदर्श जीवन जीते हैं, वे हमेशा याद किए जाते हैं। समाज की पहचान बनाए रखने के लिए हमें भी अपनी पूरी क्षमता से प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वर्ल्ड स्पिरिचुअल संस्थान के प्रमुख आध्यात्मिक संत डॉ. रघुवीर सिंह गौर ने कहा, शिक्षा के बिना कोई भी समाज अपनी पहचान नहीं बना सकता। आज का युग योग्यता का है, और यह योग्यता शिक्षा से प्राप्त होती है। हमें न केवल शिक्षित होना है, बल्कि संस्कारों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। इस मौके पर 75 से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री निहाल सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जादौन , युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव पृथ्वीराज चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान,जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह जादौन,जिला समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। स्वागत भाषण श्रीमंत माधव राव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक दिग्विजय सिंह सिकरवार ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने किया।

इन प्रतियोगिताओं के यह रहे विजेता-

मेहंदी प्रतियोगिता-पहला स्थान: कोमल राजावत पुत्री कृष्णपाल सिंह 2. अंजू भदौरिया पुत्री सदन सिंह भदौरिया 3. अलका बेस पुत्री सुंदर सिंह। इसके अलावा वाद-विवाद कंपटीशन में यह विजेता रहे 1. वंशिका भदौरिया- अरविंद सिंह 2. सीतम बेस पुत्री जसवंत सिंह बेस 3. ऋषिका राजावत पुत्री प्रहलाद सिंह 4. ज्योत्सना तोमर पुत्री बलवीर सिंह शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)