शिवपुरी : पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर भाविप शाखा शिवपुरी ने आमजन को बांटे तुलसी व फलों के पौधे।

Goonjta Bharat
0

 


पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर भाविप शाखा शिवपुरी ने आमजन को बांटे तुलसी व फलों के पौधे।

शिवपुरी - जिला मुख्यालय पर आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करते हुए तुलसी के पौधे व फलों के पौधे का वितरण स्थानीय टोडरमल पेट्रोल पंप माधव चौक पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा निःशुल्क बांटे गए।





विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष एड शैलेंद्र समाधियां व सचिव पुनीत जैन ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारे पास है इसलिए आमजन भी पर्यावरण संरक्षण के अपना अमूल्य योगदान दे इसे ध्यान में रखते हुए संस्था भारत विकास परिषद् शाखा शिवपुरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आमजन के लिए तुलसी के पौधे एवं फुलों के पौधे का वितरण स्थानीय माघव चौक चौराहा स्थित संस्था की प्याऊ एवं टोडरमल पेट्रोल पंप पर वितरीत किए गये। इस अवसर पर संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख अशोक गोयल, साकेत गुप्ता, राजेश सिंघल, संजीव जैन, विजय अरोरा, संदीप वशिष्ठ,  तरूण अग्रवाल व शैलेन्द्र मित्तल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता के प्रति संस्था सचिव पुनीत जैन के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)