कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने किया बाढ प्रभावित ग्रामों का दौरा। प्रशासन को दिये शीघ्र सर्वें व मुआवजा देने के निर्देश।

Goonjta Bharat
0


 कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने किया बाढ प्रभावित ग्रामों का दौरा।

प्रशासन को दिये शीघ्र सर्वें व मुआवजा देने के निर्देश।

कोलारस -गत रात्रि अति बर्षा के चलते क्षेत्र के लुकवासा, रिजोदा, देहारदा सड़क सहित अनेक गांबो में भारी नुकसान हुआ है अनेक जगह आज अति बर्षा के चलते कई घरों में चूले तक नही जले जैसे ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र राम सिंह यादव  को इसकी जानकारी लगी वह पीड़तो के बीच पहुँचकर उनका कुशल क्षेम जाना व प्रशासन को शीघ्र पीड़ित परिवारों का सर्वें कर उचित मुआवजा देने के निर्देश दिये श्री यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार व कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है पीड़ितों की हर संभव उचित मदद की जायेगी





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)