देश ही नहीं विदेश में भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पटेल एण्ड संस को मिला उत्कृष्टता अवार्ड।
आत्मनिर्भर भारत से सैकड़ों लोगों को दिया जा रहा रोजगार, आयशर एडीसी अवार्ड 2025 में मिला श्रेष्ठ सेवा पुरूस्कार।
शिवपुरी- शहर शिवपुरी का नाम ना केवल प्रदेश और देश बल्कि विदेश तक में पटेल एण्ड संस के द्वारा आयशर कंपनी के माध्यम से दी जा रही सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मलेशिया में उत्कृष्टता अवार्ड 2025 हासिल किया है। आत्मनिर्भर भारत के रूप में 300 से 400 लोगों को रोजगार देकर पटेल एण्ड संस के द्वारा अपनी सेवाओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आयशर एडीसी 2025 सेवा पुरूस्कार हासिल किया, जिससे अंचल शिवपुरी का नाम प्रदेश, देश और विदेश तक में गूंजता हुआ नजर आया।
अपनी इस उपलब्धि से उत्साहित पटेल एण्ड संस के संचालक रावत समाज अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत एवं आईएमसी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि ग्राहक सेवा ही हमारा परम-धर्म है और दीन-दु:खियों की सेवा हो या किसी को रोजगार की तलाश ऐसे सभी कार्यों को करने में मन को प्रसन्नता होती है। हमारे प्रतिष्ठान आयशर कंपनी का संचालन अब हमारे घर के नव युवाओं के हाथों में है और उन्होंने अपने इस व्यापारिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण तन्मयता दिखाई है जिसका परिणाम है कि अंचल शिवपुरी का नाम केवल प्रदेश और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में गूंज रहा है। गत दिवस मलेशिया में आयोजित आयशर एडीसी अवार्ड 2025 के मुख्य समारोह में पटेल एण्ड संस की उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा गया और अपनी ग्राहक सेवा व व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बेस्ट सर्विस डीलर मेगा मार्केट के रूप में पटेल एण्ड संस को यह उत्कृष्टता सेवा 2025 अवार्ड प्राप्त हुआ। विश्व पटल पर पटेल एण्ड संस का नाम मलेशिया में तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ गुंजायमान हुआ जो शिवपुरी जिले के लिए गौरवत की बात है। यह अवार्ड उन डीलरों को प्रदाय किया जाता है जो अपनी उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, श्रेष्ठ वाहन व्यापार और समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, ऐसे में इन सभी क्षेत्रों में पटेल एण्ड संस को श्रेष्ठ चुना गया और परिवार के अर्जुन रावत ने यह पुरूस्कार ग्रहण किया। पटेल एण्ड संस अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के साथ-साथ माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत में भी अहम योगदान दे रहा है जिसका परिणाम है कि आज पटेल एण्ड संस से जुड़े करीब 300 से 400 लोग अपने घर-परिवार की आजीविका का संचालन कर रहे है। देखा जाए तो बड़े-बड़े शहरों इंदौर-भोपाल जैसे महानगरों को पीछे छोड़ते हुए सर्विस डीलर के रूप में शिवपुरी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अंचल शिवपुरी के सभी व्यापारियों, रावत समाज, शुभचिंतकों आदि ने पटेल एण्ड संस परिवार को इस उपलब्धि पर अनेकोनेक बधाईयां व शुभकामनाऐं पे्रषित की है।