नपा के असंतुष्ट पार्षदों का द्वितीय सुन्दरकाण्ड पाठ कल.
शिवपुरी- नगर पालिका के असंतुष्ट पार्षदों के द्वारा एक बार फिर से शहर के बीचों बीच माधवचौक चौराहे पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यहां 12 जुलाई शनिवार को सायं 6 बजे से स्थानीय माधवचौक चौराहे पर सभी असंतुष्ट पार्षदों सहित नगर के आमजन के साथ सुंदरकाण्ड पाठ करेंगें। यहां पार्षदों का कहना है कि एक बार फिर से नगर पालिका का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, एडीएम दिनेशचंद शुक्ला के द्वारा दी गई रिपोर्ट में नपा अध्यक्ष के कार्यकाल में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। इसके साथ ही सभी पार्षदों ने इस भ्रष्टाचार को उजगार होने को लेकर अपनी सफलता जाहिर की है और इससे उत्साहित होकर यह संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। सभी नगरवासियों एवं पार्षदों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि नगर के विकास के लिए, विश्व शांति हेतु आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में शामिल होकर पुण्य लाभार्थी बनें।