भारतीय मजदूर संघ ने बनवारी धकारे को बनाया ऑटो यूनियन का जिला अध्यक्ष।
भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि कि भारतीय मजदूर संघ की ऑटो यूनियन के चुनाव सहगल टेंट हाउस के पास विवेकानंद कॉलोनी स्थित भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय में संपन्न कराया।
जिसमें निर्वाचन अधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिंह यादव रहे। सर्वसम्मति से बनवारी धकारे को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया करण धानुका सचिव तथा हरी बाबू परिहार को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।
इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, जिला सह मंत्री प्रमोद कुशवाहा, पूर्व विभाग प्रमुख रमेश शिवहरे, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र रावत, श्रीवास्तव ओटो यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदोरिया, तथा पूर्व जिला अध्यक्ष ऑटो यूनियन दिनेश धानुक सहित ओटो यूनियन के लगभग एक सैकड़ा ऑटो चालक बंधु उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ की समस्त जिला कार्यकारिणी ने सभी को भारतीय मजदूर संघ की पट्टिका पहनकर बधाइयां दी है