शिवपुरी : ग्रामीण क्षेत्रों में नारियों को सशक्त करने के उद्देश्य ये चलाया यह अभियान: स्नेहलता सिंघल। -सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, विद्याभारती ने 03 अक्टूबर से 23 जनवरी 2026 तक होगे अनेकों कार्यक्रम ।

Goonjta Bharat
0

 ग्रामीण क्षेत्रों में नारियों को सशक्त करने के उद्देश्य ये चलाया यह अभियान: स्नेहलता सिंघल।

-सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, विद्याभारती ने 03 अक्टूबर से 23 जनवरी 2026 तक होगे अनेकों कार्यक्रम ।

शिवपुरी:  सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्याभारती ने 03 अक्टूबरसे 23 जनवरी 2026 तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिस को संबोधित करते हुए श्रीमती साधना रघुवंशी प्रोफेसर साइंस कॉलेज शिवपुरी, श्रीमती स्नेहलता सिंघल राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति जिलाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता सेंगर सप्तम शक्ति संगम, शशिकांत शर्मा प्राचार्य द्वारा बताया कि ग्रामीण महिलाओं को सशख्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें पूरे देश में 30 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किऐ जाऐंगे। इसी कड़ी में शिवपुरी के एक दर्जन से अधिक संस्कार केन्द्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नारी शक्ति को सशक्त करने के उद्ेश्य ये यह अभियान चला जा रहा हैं। 

 श्रीमती स्नेहलता सिंघल ने बताया कि सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के तहत गीता के 10 वें अध्याय के 34 वे श्लोक में कहा गया है कि कीर्ति (यश या ख्याति) श्री (समृद्धि या सौभाग्य) वाक् (वाणी या भाषा) स्मृति (याददाशत) मेधा (बुद्धि या समक्ष) घृति (धैर्य या सहन शीलता) क्षमा (माफी या सहनशीलता) तो अपनी जो विद्या भारती की केन्द्रीय टोली ने निर्धारित किया कि इस बार सप्तशक्यिों का संगम करते हैं, इस कार्यर्क्रम की रूपरेखा देश में विद्यालय केंद्रित ये कार्यक्रम होंगे। विद्या भारती में हजारों छात्रों की संख्या विद्यालय चलते है। उन्होंने बताया कि उन्हें वहां पर सम्मानित करना है। हम लोकल फोर वोकल की बात करते है। जो बहिने इन कार्यों को कर रही है उन बहिनों को वहां खड़ा करने सम्मानित भी किया जाएगा। विद्याभारती द्वारा अपने देश में 22 हजार विद्यालय संचालित है। ऑनलाईन ऑफलाइन बैठकों से अपना जो आंकडा आया है। तो पूरे देश में 30 हजार ये कार्यक्रम संम्पन होंगे। 03 अक्टूबर से ये कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं और 23 जनवरी तक यह कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। साथ में देश के दो विद्यालय एक ग्रामीण व एक नगरीय शोध के लिए चूने गए है।


इन संस्कार केन्द्रों पर होंगे आयोजन

ग्रामीण में विद्याभारती द्वारा आयोजित संस्कार केन्द्र बड़ौदी, ककरवाया, रायश्री, बांसखेड़ी, बड़ा गांव, बिलोकला, सिंहनिवास,चंदनपुरा, बिनेगा, चिटौरा, सतनवाड़ा, ठर्रा, दर्रोनी, तानपुर, पिपरसमा, किरौली आदि गांवों में बहिनों द्वारा ग्रामीण महिलाओं कैसे सशक्त किया जाएगा इनके गुण सिखाऐं जाऐंगी साथ ही आत्मरक्षा के हुनर भी सप्त शक्ति संगम के माध्यम से बताया जाएगा।

जन जागरण चलाकर नारी शक्ति को किया जाएगा सशक्त 

शहरी क्षेत्र में इन क्षेत्रों में जैसे कमलागंज, फतेहपुर, शिवकॉलोनी, न्यूब्लॉक, करौंदी, शंकर कॉलोनी, नाई की बगिया, कृष्णपुरम, विजयपुरम, शक्तिपुरम खुड़ा, पीएसक्यू लाईन, नवाब साहब रोड़, इन्द्रप्रस्थ नगर, विनायक नगर सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाओं को दुर्गावाहिनी, सहित अन्य संगठनों द्वारा जनजागरण के माध्यम से समझाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)