शिवपुरी /करैरा : गौ माता की रक्षा को लेकर गौसेवक कल्लू महाराज की भावुक अपील: पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगे, नहीं तो धर्म और मानवता दोनों संकट में।

Goonjta Bharat
0

 


गौ माता की रक्षा को लेकर गौसेवक कल्लू महाराज की भावुक अपील: पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगे, नहीं तो धर्म और मानवता दोनों संकट में।

शिवपुरी/करैरा। गौ माता की लगातार हो रही मौतों से व्यथित होकर गौसेवक कल्लू महाराज ने शासन–प्रशासन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भावुक निवेदन किया है कि प्रदेशभर में पॉलिथीन पर सख्त से सख्त प्रतिबंध लगाया जाए। उनका कहना है कि पॉलिथीन की वजह से प्रतिदिन अनगिनत गौवंश तड़प-तड़प कर अपने प्राण त्याग रहे हैं और यह सिर्फ किसी एक जिले की नहीं बल्कि पूरे भारत की समस्या बन चुकी है।

कल्लू महाराज ने कहा कि होटल, परचून दुकानों, मिठाई दुकानों, मेडिकल स्टोरों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन में पैक सामान निकलकर सड़कों पर फेंका जाता है। लोग बचा हुआ भोजन, सब्जियां, दवाइयां, पनिया और अन्य कचरा भी पॉलिथीन में बांधकर गौ माता के सामने डाल देते हैं। इससे गौवंश बीमार पड़ते हैं और अंततः मौत का शिकार हो जाते हैं।

उन्होंने कहा—

गौ माता को रोटी नहीं मिलती, पॉलिथीन मिलती है। यही पॉलिथीन उनके शरीर में जाकर उन्हें बीमार करती है और हमारी आंखों के सामने धर्म का नाश हो रहा है.

कल्लू महाराज का कहना है कि एक गौ माता की मृत्यु सौ यज्ञों के नष्ट होने के बराबर है। अगर हम धर्म की रक्षा चाहते हैं तो सबसे पहले गौ माता की रक्षा करनी होगी, क्योंकि गौ माता में सभी देवी–देवताओं का वास माना गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े नेता, अधिकारी और उद्योगपति पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से परिचित होने के बावजूद कठोर कार्रवाई नहीं करते। जब कोई बड़ा अधिकारी गौशाला में पहुंचता है तो केवल दिखावे के लिए सफाई और व्यवस्था कर दी जाती है, लेकिन उसके बाद हालात फिर खराब हो जाते हैं।

कल्लू महाराज ने कहा कि यह सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर हिंदू, हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पॉलिथीन का उपयोग कम करे और गौ माता के संरक्षण के लिए आगे आए।

उन्होंने पूरे भारतवासियों से भावुक अपील की—

गौ माता बचाओ अभियान चलाइए। जब गौ माता ही नहीं रहेगी तो धर्म, यज्ञ, पूजा–पाठ किसी का मतलब नहीं रहेगा। हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। गौ माता की रक्षा ही धर्म की रक्षा है।

कृष्ण भगवान का उल्लेख करते हुए कल्लू महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा तभी होगी जब गौ माता सुरक्षित होगी, क्योंकि कलयुग में भी गौ माता ही मानवता का उद्धार कर सकती है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन खाकर मर रही गौ माता की स्थिति देखकर हर इंसान को सोचना चाहिए कि धर्म और मानवता किस ओर जा रही है।

अंत में गौसेवक कल्लू महाराज ने स्पष्ट चेतावनी दी—

जब तक भारत के लोग नहीं सुधरेंगे, तब तक गौ माता सुरक्षित नहीं होगी और धर्म भी संकट में रहेगा। पॉलिथीन बंद करो, अभियान चलाओ, गौ माता की रक्षा करो—यही सच्चा धर्म है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)