शिवपुरी : आत्मबोध से विश्वबोध व्याख्यान माला के माध्यम से होगा जनजागरण: पवनपुत्र बादल।

Goonjta Bharat
0

 


आत्मबोध से विश्वबोध व्याख्यान माला के माध्यम से होगा जनजागरण: पवनपुत्र बादल।

शिवपुरी: अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्यभारत प्रांत की रीवा अधिवेशन उपरांत पहली आभाषी बैठक नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री पवनपुत्र बादल ने की,जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव सहित प्रांत भर के कार्यकर्ता जुड़े,बैठक का संचालन प्रांत महामंत्री आशुतोष शर्मा ने किया।

प्रांत महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस आभाषी बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री पवनपुत्र बादल ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली गंदगी से समाज में विकृतियां जन्म ले रही है,युवा भटक रहे है,इस लिए इसके नियमन की अत्यंत आवश्यकता है,और इसका प्रस्ताव राष्ट्रीय अधिवेशन रीवा में पारित हुआ है,और सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस पर संज्ञान लिया है,हर जिले में नियमन की मांग को लेकर साहित्य परिषद अभियान चलाए।

साथ ही संघ शताब्दी वर्ष में साहित्य के माध्यम से आत्मबोध से विश्वबोध इस विषय पर व्याख्यान के माध्यम से भी जनजागरण करे।

राउंड टेबिल पर संघ के साहित्य,प्रचारक जीवन और विशेष कार्यों को लेकर चर्चा हो।संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर हर जिले में संघ साधना के सौ वर्ष इस पर आधारित कवि सम्मेलन भी आयोजित हो।

पुस्तकालयों में जाकर टोली सेल्फी ले,पुस्तकों को पढ़ने का आव्हान करे,स्वयं पुस्तकालय जाए और पुस्तकालय जाने का आग्रह करे,युवा पुस्तकों से मित्रता करे,इस हेतु इस अभियान को वर्ष भर चलाए।

साहित्य परिषद का कार्य देश का बौद्धिक वातावरण परिवर्तित करना है,भारतीय संस्कृति को पुनर्स्थापित करना है,ये सब धरातल पर होना चाहिए महज कागजी नहीं जमीनी कार्य की आवश्यकता है।

बैठक को प्रांत अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव ने भी संबोधित किया,संचालन प्रांत महामंत्री आशुतोष शर्मा ने किया।संगठन मंत्र ब्रह्मदत्त श्रीवास्तव,परिषद गीत मांडवी सिंह और आभार सुनील पांसे ने ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)