शिवपुरी : आध्यात्मिक सत्संग समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

Goonjta Bharat
0

 


आध्यात्मिक सत्संग समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

 मानव उत्थान सेवा समिति शाखा जिला शिवपुरी द्वारा आयोजित ग्राम बिजरौनी में आयोजित।

दो दिवसीय सत्संग समारोह के दूसरे व अंतिम दिवस हरिद्वार से पधारे सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के शिष्य महात्मा बर्धमाना नंद जी ने जगत की नश्वरता एवं आत्मज्ञान की बहुत सुंदर व्याख्या समझाई आत्मज्ञान द्वारा मानव मन की शांति एवं ईश्वर का साक्षात्कार प्राप्त कर सकता है।

महात्मा हरिषा वाई जी ने भी रामायण से नवधा भक्ति अद्भभुद वर्णन  सुनाया कि मनुष्य भक्ति की 9 सीढियो पर चढते हुये किस पृकार भगवत कृपा का अधिकारी हो सकता है। हम सभी लोग जीवन में नवधा भक्ति को जाने जो सुख शांति आनंद आधार है।

महात्मा परमार्थीबाई जी ने कहा भगवान की कृपा से सत्संग की प्राप्ति होती है। सत्संग की जब हमें सूचना मिले सब काम छोड़कर  सत्संग सुने महात्मा सोमाक्षी ने भी संतों की महिमा का वर्णन किया भगवान कृष्ण कहते हैं। 

उधो मोहे संत सदा अति प्यारे संत मिले तो मैं मिल जाऊं हम आत्मज्ञानी संतों की संगत प्राप्त करें महात्मा वीरानंद ने भी सत्संग में विचार रखें। गुना शिवपुरी अशोकनगर से भक्तों ने पधारकर सत्संग आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)