सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं : राजू बाथम

Goonjta Bharat
0

 


शिवपुरी। भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती और जिम्मेदार है। हमें अपनी सरकार के कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, लाभार्थियों से संपर्क करना है और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इसके साथ ही हमें अपने अपने बूथ केंद्रों पर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सभी परिवारों से संवाद करना है। इस कार्य के लिए हमने प्रमुख महिला प्रभारी, युवा प्रभारी, सोशल मीडिया के कार्य देखने हेतु प्रभारी, बूथ समिति, त्रिदेव कार्यकर्ता, पंचपरमेश्वर, पेज प्रमुख जैसी समितियों का गठन किया है। यदि इसमें कहीं कोई कमी है तो उसे दुरुस्त करना है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत आज विधानसभा व मंडल कोलारस के शक्ति केंद्र क्रमांक 02, बूथ क्रमांक 45 पर शक्ति केंद्र विस्तारक, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के साथ बैठक के दौरान कहीं। साथ ही बूथ सशक्तिकरण हेतु आवश्यक करणीय कार्य निष्पादित किए। इस अभियान के तहत बूथ का डिजिटलीकरण कर और अधिक प्रभावी तथा सक्षम बनाने की योजना पर भी प्रमुखता से चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)