पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिगविजय सिंह : सरकार बनी तो पडोसी राज्य की तरह प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेंगे

Goonjta Bharat
0


पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्गी राजा का बड़ा ऐलान ! सरकार बनी तो पडोसी राज्य की तरह प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेंगे

बुंदेलखंड के तूफानी दौरे के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने का किया ऐलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर चम्बल में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 जुट जाने और पुरे मनोयोग से जोड़ने के प्रयास के बाद इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड दौरे पर है। मंगलवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। वे सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीती पर भी चर्चा की। दिग्गी ने लाडली बहना योजना को चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि सरकार को 18 साल से बहनों की याद नहीं आई। 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कमलनाथ मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को आगामी विधानसभा चुनाव में साधने के लिए बड़ा ऐलान किया है।

दिग्गी राजा ने पत्रकारों के हित में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पत्रकार सुरक्षा कानून कानून लाया जाएगा। जिसके तहत पत्रकारों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गौरतलब है कि हाल ही में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया गया है।

मंगलवार को सागर जिले के बीना में दिग्विजय सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के गढ़ में सेंध लगाने की भी बात कही। उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के गढ़ खुरई में जीत का दावा किया। कांग्रेस खुरई में मजबूत कैंडिडेट को खड़ा करेंगी। इस दौरान उन्होंने सीएम फेस को लेकर एक बार फिर कमलनाथ का नाम बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)