शिवपुरी। बीते रोज भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री मनीष राजोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील नागले का मार्गदर्शन मिला।
बैठक में जिला अध्यक्ष वीरसिंह सागर के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के जिलेभर में मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महामंत्री मलकान परिहार, उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कोली, उपाध्यक्ष नीरज खटीक, उपाध्यक्ष आकाश नरवारे, जिला मंत्री सोनू जाटव, जिला मंत्री उषा परिहार, जिला मंत्री महिला मोर्चा बबीता जाटव, जिला मंत्री कुसुम जाटव, जिला मंत्री मोहन परिहार, नरवर मनोज जाटव, सिरसोद विजय परिहार, कोलारस वीर सिंह जाटव, रन्नौद राजेश परिहार, करैरा प्रमोद अहिरवार, भौती मुकेश जाटव, बैराड़ बाईसराम चिडार, मंडल महामंत्री राम वर्मा, महामंत्री सरपंच टाटी, महामंत्री मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।