देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है : वीरसिंह सगर
भाजपा सरकार की योजनाओं से आमजन को कराया अवगत
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। इस अवसर पर 30 जून तक भाजपा संगठन द्धारा विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की श्रृंखला में आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरसिंह सगर, उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, धर्मेंद्र कोली ने शहर की अंबेडकर कॉलोनी में लोगों से घर—घर जाकर संपर्क किया और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं व मोदी सरकार द्धारा 9 वर्ष में किए गए कामों के बारे में जानकारी देकर पत्रक का वितरण किया गया।
वीरसिंह सगर ने लोगों को बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है, वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे हैं, आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है। अभी तक महाजनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे कार्यक्रम चल रहे हैं।