कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि हमारे काम के आधार पर हमें वोट दो : जिलाध्यक्ष राजू बाथम

Goonjta Bharat
0

 


कोलारस विधानसभा में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता टिफिन बैठक एवं संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित

शिवपुरी। हमारी सरकार के काम के आधार पर जनता ने हमें वोट दिए हैं, जात, पांत, वर्ग, भाषा आदि के आधार पर नहीं। बीते 9 सालों में हमारी सरकार ने जो काम किए है, वह सभी के सामने है। कांग्रेस ने यह कभी नहीं कहा कि हमारे काम के आधार पर हमें वोट दो, लेकिन आज हम हमारी सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जन कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कोलारस विधानसभा में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता टिफिन बैठक एवं संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।



जिलाध्यक्ष ने कहा कि 9 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मोदी सरकार का मूलमंत्र रहा है। गरीबों के जीवन में बदलाव लाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने में केंद्र की भाजपा सरकार जमीनी कार्य किया है। देश के करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन, पक्के मकान, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, जनधन बीमा जैसे गरीब कल्याण के कार्य करते हुए सरकार ने गरीबों के जीवन में नया बदलाव लाया है। 

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आज देश में यदि गरीब का पक्का मकान बन रहा है, तो देश के करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन रहा है। आज यदि आयुष्मान योजना से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य मिल रहा है तो कश्मीर से धारा 370 हटाकर नागरिक सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी किये गये हैं। अब देश में बम धमाकों की गूंज नहीं, बल्कि काशी-बनारस के गंगा तट का शंखनाद सुनाई देता है। यही बदलता भारत है जिसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में विकास कार्य सिर्फ दिखावा होते थे, जिनके माध्यम से वोट बटोरने की कवायद की जाती थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार धरातल पर काम कर रही है और बीते 9 वर्षों में इस सरकार ने देश के विकास को एक नई रफ्तार दी है। बैठक में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष विपिन खैमरिया, महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जनपद अध्यक्ष भारतसिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरसिंह सगर, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीतसिंह चीमा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)