शिवपुरी : अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की भारी बारिश और लैंडस्लाइड में फंसने वालों को संख्या हुई 32, जिनमें 12 श्रद्धालू करैरा से, 8 रंन्नोद से और 12 शिवपुरी शहर वासी फंसे।

Goonjta Bharat
0


शिवपुरी जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की भारी बारिश और लैंडस्लाइड में फंसने से उनकी संख्या 32 हो गई है।

बता दें कि करैरा के 12 श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। श्रद्धालुओं के इस दस्ते में करैरा के शलभ तिवारी, गगन खत्री, बसंत दुबे, विपिन गुप्ता, राजीव शर्मा, रानू कनकने, चित्रांश श्रीवास्तव, भारत भूषण भार्गव, सहित उनके अन्य लोग शामिल है हालांकि श्रद्धालुओं के इस दस्ते ने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लिए है। इसके बाद यह दल बालटाल में जम्मू-श्रीनगर रोड बंद होने के चलते फंसे हुए हैं।

शलभ तिवारी ने बताया कि हमारे दल में महिलाएं भी शामिल है। रास्ता क्लियर होने के बाद ही हमें जम्मू जाने की परमिशन दी जाएगी। इधर, रन्नौद क्षेत्र के 8 श्रद्धालु भी बालटाल में फंसे हुए हैं। रन्नौद कस्बे के रहने वाले विपिन शर्मा ने बताया कि हमारे दल में अवध बोहरे, प्रदीप जैन, कृष्णकांत भार्गव, प्रवीण मिश्रा, गणेश राम सेन, अभिषेक बोहरे और अविनाश 1 तिवारी शामिल हैं।

विपिन शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई को हमें बाबा अमरनाथ के दर्शन का रजिस्ट्रेशन मिला था, लेकिन यात्रा रुकने के कारण आज 9 जुलाई को बाबा अमरनाथ के दर्शन संभव हो सके है। इससे पहले हमें श्रीनगर के आर्मी बेस कैंप में रखा गया था। आज दर्शन करने के बाद हम सभी श्रद्धालु बालटाल में किराए के तंबू में रुके हुए हैं। हमें बताया गया है कि कल तक रास्ता साफ होने के बाद हमें जम्मू के लिए रवाना कर दिया जाएगा। बता दें कि शिवपुरी शहर का एक 12 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ की यात्रा पूरी कर वापस लौटते वक्त हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह मार्ग के सरचू बॉर्डर पर पिछले 4 दिनों से फंसा हुआ है। इस दस्ते के सदस्य मध्यप्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा चुके हैं। सरचू बॉर्डर पर अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष, रोहित मिश्रा, ट्विंकल जोशी, लकी रावत, कृष्णा खंडेलवाल टेंट कारोबारी, विनोद रावत, शिवम गुप्ता साडी कारोबारी, मयंक जैन व्यापारी, लाखन रावत, सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ इस यात्रा में फंसे हुए है। जिन्हें वहां से निकलने में अभी 3 से 4 दिन का और भी वक्त लग सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)