मां अंबे के दरबार में स्कंद माता रानी के छठवें दिन मां अंबे एसोशिएशन के द्वारा हुआ भव्य आयोजन। मां अंबे एसोशिएशन शिवपुरी के द्वारा माता रानी के छठवें दिन स्कंदमाता के रूप में पूजे जाने वाली मां अंबे का लगाया।
दरबार साथ में खाटू श्याम केला माता का प्रत्येक दिन की भांति नए रूप में दिखा मां का दरबार भक्तों का उमडी भीड़। सभी संगठन के मेंबर व भक्तों ने की माता रानी की भव्य आरती माता रानी की आरती के बाद बंगाली आरती धुनुची आरती का भक्तों ने लिया आनंद लिया।
साथ ही मां अंबे एसोशिएशन के कोषाध्यक्ष हरि भावना शिवहरे द्वारा सुंदर नृत्य नाटिका गंगा आरती एवं गोरा पार्वती पर भव्य प्रस्तुति दी प्रस्तुति जिसमें बिटिया गंगा के रूप में कुमारी अनुष्का शिवहरे, भोलेनाथ के रूप में कुंवारी प्रीत सिंह ने प्रस्तुति दी साथ ही राजा मानसिंह संगीत महाविद्यालय से आई हमारे संगठन के सदस्य राजकुमार शर्मा की बिटिया रौनक शर्मा के द्वारा सुंदर शबरी, राम संवाद एवं कथक नृत्य पर प्रस्तुति दी।
जिसकी भक्तों ने बहुत प्रशंसा की मां गोरा पार्वती के नृत्य प्रस्तुति पर संगठन के सदस्य संतोष वर्मा जी द्वारा 1100 की नगद राशि अनुष्का और प्रीत सिंह को दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी संगठन में जुड़े सदस्यों का माता रानी का पटका और मोमेंट तो देकर सम्मान किया गया और मातृशक्ति व सभी ग्रुप मेंबर्स द्वारा गरबा डांडिया पर मां की आराधना की गई।