शिवपुरी। शहर के ठाकुरपुरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें स्मरण किया। इस अवसर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर ने कहा कि भारत के महान संतों में एक संत गुरु रविदास जी की जयंती माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। रविदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के कल्याण और ईश्वर की भक्ति के लिए समर्पित कर दिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शिवपुरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र नागर सन्त शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री नीरज सगर,आकाश मौर्य, ललित मौर्य, शांता मौर्य, गणेश डांडे,लखन शाक्य, रामकृष्ण जाटव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।