शिवपुरी : जिला श्योपुर के निवासी राज ट्रेडर्स कम्पनी के संचालक इम्तियाज़ अंसारी (मुसलमान) द्वारा शिवपुरी जिले में हिन्दू धर्म के भगवान के नाम से जिसमे स्पेशल सीता बीड़ी एवं स्पेशल कान्हा बीड़ी बनवाई जाकर विक्रय की जा रही है इम्तियाज अंसारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिये विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल जिला शिवपुरी ने आज कोतवाली में टी आई रोहित दुवे को ज्ञापन दिया
जिसमें जिला अध्यक्ष राम सिंह यादव जिला मंत्री विनोद पुरी गोस्वामी जिला संयोजक संदीप सिंह चौहान जिला विशेष संपर्क प्रमुख मुकेश यादव जिला गौरक्षा प्रमुख उदय राजपूत जिला वलोपासना प्रमुख रमेश कुशवाह कार्यालय प्रमुख संदीप बाबा नगर सह सेवा प्रमुख अमन खटीक नैतिक त्यागी रवि प्रजापति यश राठौर तथा लग भग एक दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।