शिवपुरी : माता वैष्णो देवी में जानकी सेना का ऐतिहासिक सुंदरकांड धूमधाम से संपन्न वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सदस्यों ने लिया सुंदरकांड में भाग अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा जानकी सेना संगठन का सुंदरकांड: प्रिया ठाकुर।

Goonjta Bharat
0

 


माता वैष्णो देवी में जानकी सेना का ऐतिहासिक सुंदरकांड धूमधाम से संपन्न

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सदस्यों ने लिया सुंदरकांड में भाग

अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा जानकी सेना संगठन का सुंदरकांड: प्रिया ठाकुर




शिवपुरी। अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन द्वारा स्थापना के गौरवशाली 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माता वैष्णो देवी पर ऐतिहासिक सुंदरकांड किया गया। इस भव्यतम तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्यों ने भी सहर्ष भाव से हिस्सा लिया। सुंदरकांड आयोजन के पश्चात उपस्थित जानकी सैनिकों को संबोधित करते हुए श्राइन बोर्ड स्पिरिचुअल ग्रोथ सेंटर प्रभारी प्रिया ठाकुर जी ने कहा कि स्पिरिचुअल ग्रोथ सेंटर में आज अद्भुत पॉजिटिव ऊर्जा महसूस हो रही है जो नेक्स्ट लेवल की है और इसे हम यहां मौजूद सभी लोग अनुभव कर सकते है इस बात को मैंने स्वयं महसूस किया है मैं धन्य हूं कि मैं आज अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के सुंदरकांड में शामिल हुई मैं आप सभी को अनंत कालीन शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से आपको एक बार फिर यहां पर बुलाने के लिए प्रार्थना करती हूं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं ग्रोथ सेंटर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संगठन को पूरे 10 वर्ष हो चुके हैं और इन 10 वर्षों में संगठन ने कई विषम परिस्थितियों में भी सुंदरकांड पाठ को कभी बंद नहीं किया,यहां तक की कोरोना काल में भी जिस समय लोगों का घर से निकलना बंद था तब भी लोगों ने घर-घर श्रृंखला के तहत सुंदरकांड पाठ कर अपना भरपूर योगदान दिया था इसके अलावा उन्होंने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस महा आयोजन में शिवपुरी से एवं अलग अलग साधनों से लगभग ढाई सौ जानकी सैनिकों ने इस महा आयोजन में हिस्सा लिया था और अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के साक्षी बने इसके अलावा कई राष्ट्रीय संतों ने भी संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड में हिस्सा लिया। 11 सितंबर को शिवपुरी के होटल मातोश्री से यात्रा प्रारंभ हुई थी और 14 सितंबर को सुंदरकांड होने के उपरांत विश्राम करते हुए 15 सितंबर को सुबह वापसी की है। इस दौरान शिवपुरी के अलावा संगठन के कई अन्य जिले और राज्यों से लोग भी यहां पर शामिल हुए थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने सुंदरकांड यात्रा से सभी के सकुशल वापस लौटने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साधुवाद और धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस पूरे महा आयोजन को 16 प्रदेश और विदेश के 6 देशों से जुड़े संगठन सदस्यों ने लाइव देखते हुए सुंदरकांड में अपनी भागीदारी की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)