शिवपुरी : महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण प्रभु राम के जीवन से हमें कर्तव्यों का बोध कराते हैं: वीर सिंह सगर

Goonjta Bharat
0



 *महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण प्रभु राम के जीवन से हमें कर्तव्यों का बोध कराते हैं: वीर सिंह सगर*

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के निर्देशानुसार समूचे मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जा रही है।

इसी तारतम्य में जिला शिवपुरी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर के नेतृत्व में शहर के वाल्मीकि आश्रम श्रीराम कॉलोनी में महर्षि वाल्मीकि महाराज की जयंती मनाई गई।  

कार्यक्रम में सर्वप्रथम रामायण रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके चरणों में दंडवत होकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में भगवान प्रभु श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें आदर्शों और कर्तव्यों का बोध कराते हैं। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद आकाश नरवारे, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी नीरज कुमार छोटू, खोड़ मंडल अध्यक्ष सीताराम जाटव, जिला मंत्री मोहन परिहार, भाजपा नेता वीरेंद्र जाटव,भारत जाटव, प्रकाश जाटव, बंटी जाटव,आकाश जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)