शिवपुरी : इंदौर स्व्च्छता में प्रथम इसका श्रेय अहिल्याबाई होल्कंर की शासन व्यवस्था को जाता है। वर्तमान में बहनों को शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान जरूरी। विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न।

Goonjta Bharat
0

 


इंदौर स्व्च्छता में प्रथम इसका श्रेय अहिल्याबाई होल्कंर की शासन व्यवस्था को जाता है 

-वर्तमान में बहनों को शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान जरूरी

-विहिप मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

शिवपुरी 

इंदौर आज देश में स्वच्छता में प्रथम है इसका श्रेय अहिल्याबाई होलकर की शासन व्यवस्था को जाता है उन्होंमने ने ही इंदौर क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की थी जो व्यवस्था आज भी इंदौर में चल रही है। वर्तमान में बहनों को शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान रखने की आवश्यमकता है क्योंकि जब बहनों को अत्याचार से बचना होगा तो उन्हें शस्‍त्र चलाना भी आना चाहिए। नारी अबला नहीं सबला है नारियां चन्द्रमा तक पहुंच रही हैं कहना था विहिप मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आज कैला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ताु आईं मातृ शक्ति प्रांत संयोजिका अनीता सिकरवार का उन्होंने कहा कि आज के युग में नारियों का सम्मा न बढा है, आज देश के सर्वोच्च पद पर भी महिला हैं। शिवपुरी की एक बेटी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंनने मौजूद महिलाओं से आव्हान किया कि एक संतान नहीं बल्कि दो तीन संतानें पैदा करें क्योंकि एक बच्चाव पैदा करने से बहुत से रिश्तों का अंत हो रहा है। 





 शिवपुरी की कैलामाता मंदिर में अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी एवं दुर्गावती की पंचशताब्दी जन्म‍ जयंती के उपलक्ष्य में विहिप मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आज कैला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद मध्य भारत प्रान्त मातृ शक्त्ति दुर्गा वाहिनी जिला शिवपुरी द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी 300वां जन्म जयंती वर्ष एवं वीरांगना रानी दुर्गावती पंचशताब्दी 500 वां जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन कैलामाता मंदिर राजेश्वरी रोड पर दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्गत मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी हिन्दू वारिष्ठ महिलाओं एवं युक्तियों के दो आयाम सेवा सुरक्षा और संस्कार के आदर्श वाक्य के साथ हिन्दू समाज में पुर्नजागरण लाकर राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से समाज में नारी शक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मरक्षा एवं नारी सम्मान जैसे विषयों शौर्य जागरण यात्रा एवं शस्त्रपूजन किया जाता है। इस बार पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की पंचशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नारी शक्ति के जागरण हेतु इस वर्ष मान वंदना यात्रा के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों वीरांगनाओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम उपरांत पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमें मातृ शक्ति जय घोष के साथ पथ संचलन किया गया। यह पथ संचलन कैला देवी राजेश्वरी रोड से होते हुए गुरूद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, अग्रसेन चौक से होते हुए वापस तात्या टोपे पार्क पर पहुंचा। पंथ संचलन में युवतियां सफेद सलवार कुर्ती व केसरिया दुपटटा एवं महिलाओं के लिए केसरिया या पीली साडी पहनकर शामिल हुई। 






कार्यक्रम में मातृ शक्ति प्रांत संयोजिका अनीता सिकरवार, श्रीमती रेणू सांखला समाजसेवी, सुषमा पाण्डे, योगिता झोंपे विभाग संयोजिका, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, सुषमा पांडे, पार्षद नीलम बघेल, विभा रघुवंशी, मणिका शर्मा, आरती जैन, दुर्गावाहिनी संयोजिका नीतू बाथम, नीतू ओझा जिला सह संयोजिका, रजनी शर्मा सेवा प्रमुख, रानी गोस्वामी सत्संग प्रमुख, कविता पाराशर जिला सह संयोजिका, रश्मि सोनी, नगर संयोजिका, रेखा कुशवाह, मानसी राठौर, अमृता शर्मा आदि मातृशक्त्ति उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)