ग्रामीणों ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा : धंदेरा गांव से पैदल तीन किलोमीटर पैदल चलकर माता मंदिर पहुंचे 1000 भक्त, माता पर चढ़ाई 551 मीटर लंबी चुनरी
शिवपुरी की रन्नौद तहसील के धंदेरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने आज क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 551 मीटर लंबी चुनरी नेगमा गांव के माता मंदिर पर पहुंचकर चढ़ाई। इस चुनरी यात्रा में महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक़ रन्नौद तहसील के धंदेरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई थी। आज शनिवार की सुबह 10 गांव के माता मंदिर इस चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 3 किलोमीटर दूर नेगमा गांव के माता मंदिर तक पैदल सफर पैदल तय कर पहुंची थी। धंदेरा गांव के रहने वाले उमेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए नेग नेगमा वाली माता पर 551 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई हैं। इस चुनरी यात्रा में करीब 1000 महिला, पुरुष, बच्चें शामिल हुए। जो डीजे पर बजते माता के भजनों पर जयकारा लगाते हुए माता के दरवार पहुंचे थे। बाद में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर परिषर में रखा गया था।