शिवपुरी : जानकी सेना ने माँ जानकी लवकुश पार्क में उत्साह के साथ फहराया तिरंगा। संविधान पर गर्व करने का पर्व है गणतंत्र दिवस: विक्रम सिंह रावत।

Goonjta Bharat
0

 


जानकी सेना ने माँ जानकी लवकुश पार्क में उत्साह के साथ फहराया तिरंगा।

संविधान पर गर्व करने का पर्व है गणतंत्र दिवस: विक्रम सिंह रावत।

शिवपुरी। 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम और पूरे जोश के साथ मनाया गया। शिवपुरी जिले में भी यह महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ चारों ओर मनाया गया। इसी क्रम में अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा माँ जानकी लव कुश पार्क में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पार्क को खूबसूरती के साथ सजाया गया था,यहां पर झंडा वंदन सुबह 10 बजे सैकड़ो जानकी सैनिको की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला इकाई जिला अध्यक्ष अनुषा भटनागर के द्वारा तिरंगा फहराने के साथ ही सभी जानकी सैनिकों के द्वारा तिरंगे के साथ ही माता जानकी की प्रतिमा को सलामी दी गई। महिला इकाई की एकलक्ष्य टीम की संयोजिका श्रीमती सरोज जैन एवं शिक्षिका संध्या शर्मा के द्वारा राष्ट्र के प्रति अपने भाव व्यक्त किए गए। वहीं उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि आज बड़ा ही गौरवशाली दिन होता है जिसका हम साल भर इंतजार करते हैं जब हम सभी लोग मिलकर तिरंगा फहराते हैं और देशभक्ति से ओतप्रोत इस महापर्व पर सभी लोग झूमते नाचते गाते हैं, उन्होंने कहा कि जिस तरह बॉर्डर पर खड़े सैनिक देश की रक्षा करने का कर्तव्य हर मौसम और हर हाल में निभाते है तो जानकी सेना के सैनिक होने के नाते हमारा भी कर्तव्य है कि हम देश के भीतर धर्म जागरण की अलख जगायें, और लोगों में धर्म के प्रति चैतन्यता जागृत करें। हमारे संगठन की मुख्य धारा घर-घर सुंदरकांड हर घर सुंदरकांड के उद्देश्य को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें इसके लिए हमारा प्रतिनिधि मंडल जल्द ही समस्त इकाइयों में निकलने वाला हैं जो लोगों को घर-घर जाकर धर्म का महत्व समझाने के साथ ही राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध भी कराएंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां पर उपस्थित जानकी सैनिकों ने माता जानकी एवं तिरंगे झंडे को सलामी देने के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया। उपस्थित सभी देशप्रेमियो के लिए यहां पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)