शिवपुरी : मां काली के दरबार में बार्षिक महोत्सव कल। -अलख म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशाल रात्रि जागरण। -फूल बंगला व छप्पन भोग का भी आयोजन।

Goonjta Bharat
0

 


मां काली के दरबार में बार्षिक महोत्सव कल।

-अलख म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशाल रात्रि जागरण।

-फूल बंगला व छप्पन भोग का भी आयोजन।

शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर झांसी रोड स्थित प्राचीन मां काली के दरबार में जागरण परिवार द्वारा 4 फरवरी को 30 वां बार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशाल रात्रि जागरण, फूल बंगला व छप्पन का आयोजन किया जावेगा। रात्रि जागरण में अलख म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी।

जागरण परिवाद के व्यवस्थापक राजकुमार त्यागी व भरत ओझा ने जानकारी में बताया कि मां काली के दरबार में हर माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है और साल के अंत में गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष बार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झांसी रोड स्थित मां काली के दरबार में काली माता जागरण परिवार द्वारा आगामी 4 फरवरी को 30 वां बार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 4 फरवरी को प्रातः मां राजराजेश्वरी दरबार से सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी जो अस्पताल चैराहा, माधव चैक चैराहा होते हुये पुरानी शिवपुरी से होकर काली माता मंदिर पर सम्पन्न होगी। रात्रि में फूल बंगला से मां काली के दरबार को सजाया जावेगा तथा छप्पन भोग का मां काली को लगाये जायेंगे तथा रात्रि 9ः30 बजे से मां काली का विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जावेगा। जिसमें अलख म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। इसके पश्चात सुबह 5 बजे मां काली की आरती की जावेगी। दिनांक 5 फरवरी को मां के दरबार में हवन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जावेगा। जागरण परिवार ने मां काली के भक्तजनों से अपील की है कि मां काली के बार्षिक महोत्सव में होने वाले विशाल रात्रि जागरण में उपस्थित होकर भजनों का लाभ लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)