सनातन धर्म प्रचार मे सहयोगी बने मॉर्निंग वॉक दीवाने ग्रुप शिवपुरी के सदस्य।
मॉर्निंग वॉक दीवाने समूह शिवपुरी के सदस्यों ने शहर के सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में सनातन धर्म प्रचार के उद्वेश्य को लेकर हो रही रामायण रामलीला में आर्थिक सहयोग किया। रामायण रामलीला मंडल, विंध्याचल, धाम काशी उत्तर प्रदेश से पधारे कलाकारों द्वारा सनातन धर्म के पल्लवन के लिऐ यह पुनीत कार्य किया जा रहा है,जिसमें हर शहरवासी को अपना सहयोग देकर धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करनी चाहिए। यह अपील मॉर्निंग वॉक समूह के अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन ओमी जी ने सभी शहर वासियों से की।
बाहर से पधारे इन कलाकारों ने बताया कि वह यह आयोजन जनता के आर्थिक सहयोग से ही पूर्ण करते हैं। उन्हें अन्य कोई फंड या सहायता प्राप्त नहीं होती। मॉर्निंग वॉक समूह शिवपुरी के इस सहयोग मे नरेश पाराशर विनोद तिवारी संजय गुप्ता विमल जैन हरिओम नरवरिया राम दयाल मावा वाले आदित्य गुप्ता संजय ओझा सहित समूह के सभी सदस्य शामिल रहे। सहयोग राशि प्राप्त कर कलाकारों द्वार सभी का आभार प्रकट किया।