कलिकाल में भगवान के अवतार की नहीं ,राम कृष्ण रूपी विचार की आवश्यकता है- पं.वासुदेव नंदिनी भार्गव
शिवपुरी.पचभैया ठाकुर बाबा आश्रम विनेगा पर आयोजित श्री मद भागवत कथा के आज विश्राम दिवस पर वालयोगी पंडित श्री बासुदेवनंदिनी जी भार्गव ने भगवान श्री कृष्ण के अन्यान्य विवाहों की कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान ने उन युवतियों का वरण किया जिनको संसार ने त्याग दिया अर्थात जिनका कोई नहीं होता, भगवान कहते हैं मैं उसका हो जाता हूं।
सुदामा चरित एवं भगवान के स्वधाम गमन के चरित को सुनाया उद्धव ने भगवान से कहा यदि आप चले जाएंगे फिर भक्तों का क्या होगा तब भगवान बोले कि कलिकल में भगवान के अवतार की नहीं बल्कि राम कृष्ण रूपी विचार की आवश्यकता है।इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मैं हजारों भक्तों ने कथा का रसपान कर धर्म लाभ लिया।