आद्य शंकराचार्य जयंती मनाई जायेगी कल।
शिवपुरी-विश्व गीता प्रतिष्ठानम् गीता स्वाध्याय मंडल शिवपुरी द्वारा गीता से संबंधित सप्त उत्सव का आचरण करता है, उसी क्रम में यह तृतीय उत्सव आद्य शंकराचार्य जयंती स्वाध्याय मंडल मनाने जा रहा है। यह शंकराचार्य जयंती वैशाख शुक्ल पंचमी, 2 मई शुक्रवार को स्थान सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा पर निश्चित किया गया है।
विश्व गीता प्रतिष्ठानम के केंद्रीय उत्सव प्रमुख विष्णु प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव में शंकराचार्य जी ने देश को एकजुट करने के लिए चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की सभी देवी देवताओं के स्र्तोत्र की रचना करके उनके द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता आदि पर टीकाएं लिखी अन्य आचारियों ने भी टीकाएं लिखी, श्री आद्य शंकराचार्य के गीता पर की गई टीका पर सारगर्भित व्याख्यान विद्वानों द्वारा किया जाएगा। विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के ग्रुप द्वारा (गूगल मीट की लिंक द्वारा श्री जगद् गुरु शंकराचार्य शारदा मठ द्वारिका गुजरात से ब्रह्मचारी श्री नारायणानंद एवं श्री दंडी संन्यासी वीतरागानंद जी महाराज जी को भी सुना जा सकता है)नगर के सभी गीता अनुरागी एवं धर्मनिष्ठ महानुभाव श्री आद्य शंकराचार्य जी के व्यक्तित्व, कृतित्व व श्रीमद् भगवद् गीता विषयक व्याख्यान से लाभान्वित होकर आध्यात्मिक ज्ञान और पुण्य लाभ अर्जित कर जीवन को कृतार्थ बनावे।