अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का हुआ संगठन विस्तार।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.बी.के.शर्मा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया मनोनयन।
शिवपुरी- मानव अधिकारों के हनन को रोकने के लिए कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन पं.मोहित नवानी के निर्देशन में संरक्षक अशोक गोयल पुलिस महानिदेशक एवं नेशनल कॉर्डिनेटर अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मेडीकल सेल)डॉ.बी.के.शर्मा के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिला मुख्यालय शिवपुरी स्थित होटल मातोश्री में आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मेडीकल सेल)डॉ.बी.के.शर्मा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की रीति-नीति से उपस्थितजनों को अवगत कराया गया और संगठन के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए डॉ.बी.के.शर्मा के द्वारा रामप्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ.महेन्द्र कोठारी को राष्ट्रीय सचिव (म.प्र.),
डॉ.अशोक पाराशर राष्ट्रीय सचिव (उ. प्र.)
डॉ.देवेन्द्र पाण्डे राष्ट्रीय सचिव(राज.), गोपालकृष्ण गौड़ राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू यादव (ग्वाल) का मनोनयन किया गया साथ ही संगठन के नवीन सदस्य के रूप में संदीप मिश्रा को जिला सदस्य के रूप में संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का बैज लगाकर, पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदाय करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार राठौर, महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आभा सहाय, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा शिवहरे, महिला राष्ट्रीय सचिव कल्पना सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा.जेलर व्ही.एस.मौर्य, राष्ट्रीय सचिव डॉ.विनोद कुमार गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव शशिकांत पाण्डे, प्रदेश कार्य.अध्यक्ष डॉ.बी.के.बिजौले, प्रदेश सचिव डॉ.धर्मेन्द्र प्रजापति एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन भट्ट के द्वारा बधाईयां शुभकामनाऐं प्रदाय की गई है।