"आगामी नवरात्री महोत्सव को लेकर मानव वेलफेयर की महिला कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न"।
आज 07 अगस्त 2025 को शहर के होटल कमला हेरिटेज में मानव वेलफेयर संगठन की महिला कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी नवरात्रि महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में महिला कार्यकारिणी ने तय किया कि इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव को और अधिक भव्य व जन-कल्याणकारी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव के दौरान महिला सशक्तिकरण, कन्या पूजन, गरबा-डांडिया रात्रि, स्वास्थ्य शिविर एवं जरूरतमंदों के लिए खाद्य वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन में स्थानीय महिलाओं और युवतियों को भी मंच मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में कार्यकारिणी की सभी महिला सदस्य डॉ आकांशा गौर, मणिका शर्मा, रबजीतओझा, विभा रघुवंशी, शशि शर्मा, अंजली शर्मा, अनीता जैन, शिखा सिंघल, निशा शिवहरे, बीना जैन, नम्रता गौतम, मीना भाटिया, अल्पना ठाकुर, रश्मि शिवहरे, संध्या शर्मा, शोभा पुरोहित इत्यादि उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मानव वेलफेयर संगठन द्वारा हर वर्ष नवरात्रि महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं सामाजिक उद्देश्य के साथ आयोजित किया जाता है, और इस वर्ष की योजना को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है।