आर.के. मेमोरियल चेस एकैडमी, शिवपुरी से दो विद्यार्थी आरना गोसाई का नेशनल और दर्शील राहौरा का शालेय राज्य स्तरीय के लिए चयन।

Goonjta Bharat
0

आरना गोसाई का नेशनल और दर्शील राहौरा का शालेय राज्य स्तरीय के लिए चयन।

   आर.के. मेमोरियल चेस एकैडमी, शिवपुरी से दो विद्यार्थी विशेष उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। एकैडमी संचालक पवन वशिष्ठ ने एक प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 54 के.वि.सं. रीजनल खेलकूद शतरंज प्रतियोगिता में छात्रा *आरना गोसाई*(अंदर -14) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब ये आगामी 14-18 सितंबर राष्ट्रीय खेलकूद शतरंज प्रतियोगिता गांधीनगर (गुजरात) में भाग लेंगी।


     वहीं दूसरी ओर छात्र *दर्शील राहौरा* (अंडर -17) ने दतिया में आयोजित संभागीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी मैच जीत कर अपना स्थान सुनिश्चित कराया और अब आगामी 22-26 सितंबर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये दोनों क्रमश: केंद्रीय विद्यालय और ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल की विद्यार्थी है। खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)