मध्यप्रदेश साहित्यकार महाकुम्भ भोपाल में काव्यपाठ करेंगी डॉ.जया गुप्ता।

Goonjta Bharat
0

 


मध्यप्रदेश साहित्यकार महाकुम्भ भोपाल में काव्यपाठ करेंगी डॉ.जया गुप्ता।

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित साहित्यकारों के महाकुम्भ में डॉ. जया गुप्ता काव्यपाठ करेंगी | मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी के सानिध्य में यह कार्यक्रम 14 एवं 15 सितंबर को रविंद्र भवन भोपाल में आयोजित होगा | 

विदित हो कि डॉ.जया गुप्ता करैरा के दिनारा कस्बे के गाँधी परिवार की पुत्री एवं सिरसौद के बिलैया परिवार की बहू हैं | 

साहित्यकार कवियत्री जया गुप्ता राज्यकर अधिकारी के तौर पर ग्वालियर में सेवारत हैं | इससे पूर्व जया गुप्ता दूरदर्शन एवं आकाश वाणी पर काव्यपाठ करती रहीं हैं |

हाल ही में इन्हें बुंदेली बौछार के मंच से मध्यप्रदेश शासन मंत्री प्रतिमा बागरी जी द्वारा सम्मानित किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)