चोरों के होंसले बुलंद।
शिवपुरी के नरेंद्र नगर में दो घरों को बनाया निशाना, जेवर व नगद चोरी।
जानकारी के अनुसार बीती रात चोरो ने नरेन्द्र नगर में धाबा बोला। दो घरों को बनाया अपना निशाना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चोरो ने नरेंद्र नगर निवासी नीरू तोमर के मकान में आज रात धाबा बोला और खिड़की की जाली उखाड़ कर अंदर घुस गए और अलमारी की खाना तलाशी ले डाली।
चोरों ने मकान के भीतर के हिस्से में लगे दरवाजे को टेबल,कुर्सी लगाकर बंद कर दिया था।
अलमारी की लॉकर रैक व खिड़की की उखाड़ी हुई जाली चोर बाहर ही छोड़ गए है। घटना के समय नीरू तोमर घर के दूसरे कमरे मे सो रहे थे जिन्हें तनिक भी आभाष नही हुआ।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इसके साथ ही चोरो ने शिवपुरी फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले विवेक राठौर निवासी नरेंद्र नगर छत्री रोड वालों के घर को भी अपना निशाना बनया।
विवेक राठौर ने बताया कि रात में वह गणेश जी का कार्यक्रम देखकर 1 बजे घर आए थे। उसके बाद अज्ञात चोरों ने खिड़की की जाली निकाल कर घर में एंट्री की।
हम तीन भाई अलग अलग रूम में सो रहे थे। चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी और मां की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रूपये नगद ले उड़े।
सोने चांदी के जेवरात की कीमत लगभग 14 लख रुपए बताई जा रही है। एक कमरे की कुंडी लगाते समय चोरों ने कमरे में सो रही महिला की अंगूठी भी निकाल ली।
विवेक राठौर ने बताया कि जब हम सुबह उठे तब ऐसा लगा कि कुछ स्प्रे हमारे मुंह पर किया गया हो।
क्योंकि सुबह उठने पर गला सूख रहा था और बार-बार प्यास लग रही थी। कमरों की बाहर से कुंडी लगी होने के बाद मामा को फोन कर बुलाया। उन्होंने खिड़की में से आकर कमरों की कुंडी खोली।
उसके बाद चोरी की वारदात की शिकायत सुबह पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जिसमें चार से पांच लोग दिखाई दे रहे हैं।