शॉर्ट फिल्म "लास्ट सजेशन "के सॉन्ग की शूटिंग के साथ सम्पन्न हुई.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
शिवपुरी।श्री गणेश देवा फिल्म प्रोडक्शन (रजि.)के बेनर तले बन रही, हिंदी शॉर्ट फिल्म "लास्ट सजेशन" की शूटिंग विगत दिवस नेशनल हाईवे पर स्थित भैया होटल मे साँन्ग की शूटिंग के साथ सम्पन्न हुई।
फिल्म के लेखक -निर्माता शिवनारायण अग्रवाल, निर्देशक के.पी. रंगीला, समन्वयक विनोद यादव, विशेष सहयोगी डॉ. भूपेंद्र विकल,बालकृष्ण शर्मा "बाबी",पी.आर.ओ.उमेद सिंह झा (पत्रकार),
प्रमुख कलाकार_तान्या गोस्वामी, के.पी .रंगीला, शिवनारायण अग्रवाल, प्रमोद पुरोहित, रामकिशन रावत, भागीरथ रावत,इत्यादि कलाकार एवं भैया होटल के समस्त कर्मचारियो ने अभियान किया.
श्री गणेशदेवा फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता शिवनारायण अग्रवाल द्धारा शाट फिल्म" नशा जीवन का अंत","यह ठीक नहीं" का निर्माण किया है ओर यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित हुई है,दोनो फिल्मों के कलाकारों का अनेक संस्थाओं ने सम्मान किया. .इसके अलावा एलबमो का भी निर्माण किया है.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖

