शिवपुरी : पुलिस की बड़ी सफलता। सिर्फ 10 घंटे में शिवपुरी जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात सागर से बरामद, महिला गिरफ्तार।

Goonjta Bharat
0


पुलिस की बड़ी सफलता।

सिर्फ 10 घंटे में शिवपुरी जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात सागर से बरामद, महिला गिरफ्तार।

पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर अरविन्द कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी के दिशा निर्देशन में शिवपुरी जिला चिकित्सालय से 01 दिवस की नवजात शिशु (बालिका) को अपहृत करने वाली महिला को शिवपुरी पुलिस एवं सागर पुलिस के संयुक्त प्रयास से 10 घण्टे के अन्दर पकड़ने में सफलता प्राप्त की एवं नवजात बालिका सुरक्षित बरामद किया।

आज दिनांक 29.10.25 को जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुयी कि महिला प्रसूति वार्ड से एक महिला नवजात शिशु बालिका को उठाकर ले गयी है, सूचना पर तत्काल वरिष्ठ

अधिकारियो को अवगत कराकर जिला अस्पताल पहुचकर फरियादिया रोशनी पत्नि सुनील आदिवासी उम्र 23 साल निवासी विशनपुर थाना बामौरकला शिवपुरी से पूछताछ की गयी जिसने बताया कि सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात महिला मेरे पास आयी एवं बात करने लगी और कहा की मेरे पति गेट पर खडे है उन्हे बच्ची दिखाकर लाती हूँ जो मेरी 01 दिन की नवजात बच्ची को बाहर ले गयी है जो वापस नही आयी है फरियादिया की रिपोर्ट पर से जिला अस्पताल में ही रिपोर्ट लेख की गयी एवं थाना कोतवाली पर अप.क 675/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया।

जिला अस्पताल में घटित घटना क्रम की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक जोन ग्वालियर अरविन्द सक्सेना जिला अस्पताल शिवपुरी पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले, 

एसडीओपी अनुभाग शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, डीएसपी अजाक शिवपुरी अवनीत शर्मा से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं अज्ञात आरोपी महिला को पकडने एवं नवजात शिशु बालिका को सुरक्षित बरामद करने हेतु 30000रु. के इनाम की उदघोषणा की गयी।

उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी व्दारा भी घटना के संबंध में सतत निगरानी रखते हुये प्रकरण में आरोपी महिला को चिन्हित कर नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये एवं प्रकरण में लगातार मोनिटरिंग की गयी।

वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश के पालन में अज्ञात आरोपी महिला एवं नवजात शिशु बालिका की तलाश हेतु अलग अलग टीमें गठित की गयी एवं अज्ञात महिला की तलाश हेतु शिवपुरी शहर के 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो को अलग अलग पुलिस टीमो द्वारा अवलोकन किया गया जिनमें आरोपी महिला नवजात शिशु को हाथ में लिये पैदल जाती दिखी जिससे महिला

की फुटेज एवं वीडियो प्राप्त हुयी सायबर सैल एवं समस्त तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर महिला की पहचान बडागांव थान देहात शिवपुरी की शारदा आदिवासी के रुप में हुयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा शिवपुरी जिले के समस्त थानो को आवागमन के साधनो को चैक करने हेतु निर्देशित किया गया एवं चैकिंग लगायी गयी आरोपी महिला के संबंध जानकारी हेतु बस ड्रायवर, परिचालक, आँटो चालको, राहगीरो से पूछताछ की गयी जो आरोपी महिला के संबंध में झांसी जाने की सूचना प्राप्त हुयी जो झांसी टीम रवाना कर झांसी बस स्टेण्ड से सीसीटीव्ही फुटेज एकत्रित किये गये जो महिला के सागर तरफ जाने की सूचना प्राप्त हुयी ।

आरोपी महिला की संभावित लोकेशन के संबंध में ग्वालियर जोन पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना से दूरभाष पर चर्चा की गयी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिहं राठौड द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर से चर्चा कर आरोपिया के संबंध में जानकारी देकर आरोपी महिला को इन्टरसेप्ट करने हेतु अनुरोध किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय जोन सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उईके, एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल नाकाबन्दी कर आरोपी महिला को सागर में अभिरक्षा में लिया गया जहाँ शिवपुरी पुलिस टीम व्दारा पहुचकर नवजात शिशु बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।


सराहनीय भूमिकाः.

उक्त कार्यवाही में निम्मनिलिखित अधिकारी कर्मचारियो की सराहनीय भूमिका रही-

जिला शिवपुरी की टीम - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले शिवपुरी, एसडीओपी महोदय करैरा आयुष जाखड, एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, डीएसपी अजाक 

अवनीत शर्मा, निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि हरीशंकर शर्मा, उनि. सुमित शर्मा, उनि अमित चतुर्वेदी, उनि. शिखा तिवारी, उनि) पूजा घुरैया, उनि0 सुनील राजपूत, उनि. रामेन्द्र चौहान, उनि. धर्मेन्द्र जाट, सउनि.आविद, खांन, सउनि. महेन्द्र कुशवाह, प्र. आर. 797 संतोष वैस, प्र.आर. गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. अवतार परिहार, आर 1032 अजय यादव, आर. 631 अजय यादव, आर.309 शिवकुमार. आर. 767 अजीत राजावत, प्र.आर. 806 रविकुमार, आर. अंकित शर्मा, आर. सुमित सेंगर, प्र. आर. विकास चौहान, आर.

मानवेनद्र, आर. दामोदर, प्र.आर. मनीष पचौरी, आर. कुलदीप चतुर्वेदी, आर. जलज, आर. आलौक, आर. नीतेश, आर. पदम मांझी, प्र.आर. योगेश सेंगर, प्र. आर. सुरेन्द्र पाराशर, प्र. आर. छविराज मिश्रा।

,

जिला सागर की टीम - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उईके,निरी जशवंत राजपूत, निरी उमेश यादव,Si संजय बामणिया, Hc दिनेश यादव, आर आशीष तिवारी, आर दशरथ, Hc आरिफ, Hc अरविंद सिंह . Hc सोनू यादव सहायक उप निरीक्षक कैलाश प्रसाद, आरक्षक अमन सैनी, सैनिक राजेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, निरीक्षक उपमा सिंह (निर्भया मोबाइल) सहायक उप निरीक्षक रामशंकर उपाध्याय का रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)