आत्मनिर्भर नारी -गर्व से पहने साड़ी वॉकथान आज
शिवपुरी : 6 मार्च 2024 एक भारत साड़ी वॉकथान कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आत्मनिर्भर नारी -गर्व से पहने साड़ी की थीम पर साड़ी वॉकथान शिवपुरी जिले में भी आयोजित की जा रही है। गुरुवार 7 मार्च को शाम 4 बजे तात्या टोपे स्टेडियम से साड़ी वॉकथोन स्टार्ट होगी। साड़ी वॉकथान में भारतीय परंपरागत पहनावा अर्थात साड़ी पहनकर महिलाएं शामिल होगी। इस साड़ी वॉकथान का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक पहनावे को बढ़ावा देना है अर्थात लोकल फॉर वोकल को महत्व देना है। सभी महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं। इस साड़ी वॉकथोन का हिस्सा बने। इस कार्यक्रम में कई रोमांचक प्रतियोगिता भी होंगी।