केंद्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिन पर नरवर में माधव वन का हुआ लोकार्पण।
नगर में हुए अनेक आयोजन, कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
नरवर शिवपुरी : भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं शिवपुरी गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर नरवर जनपद पंचायत प्रांगण के नजदीक माधव वन का लोकार्पण किया गया। इस वन के में आज सभी ने पौधा रोपण भी किए। माधव बन का लोकार्पण करेरा के पूर्व विधायक जसमंत जाटव ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा, संदीप महेश्वरी, पाल बघेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल पाल दद्दा, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गौरव पाल सहित अनेक गण मान्य नागरिको भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में किया ।
इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्र एवं छात्राओं की अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता देखने लोगों में काफी उत्साह रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कार वितरण भी किए गए। श्रीमंत सिंधिया के जन्म दिवस के अवसर पर सभी ने उनके जीवन के बारे कहा कि सिंधिया महाराज गरीब पिछड़े वंचित के प्रति समर्पित राजनेता हमेशा से लोगो की मदद के लिए तत्पर रहते हैं केन्द्रीय मंत्री के सफल जीवन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पाल बघेल धनगर समाज के ईज़ी गोपाल सिंह पाल दद्दा कि कार्यक्रम में विशेष रूप से भूमिका रही पर उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देकर सुख, समृद्ध, यशस्वी रहने की ईश्वर से प्रार्थना की है। दद्दा ने कहा महाराज महाराज सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र का हमेशा ध्यान रखते हैं कुशल नेतृत्व करने महाराज के साथ हमें कार्य करने सौभाग्य मिला है





