शिवपुरी शहर में महिलाएं बढ़ कर भाग ले रही है बागेश्वर सेवा संगठन में।
हनुमान चालीसा पाठ करने से घर में मिलती है शांति।
शिवपुरी : शिवपुरी शहर में बाबा बागेश्वर हनुमान चालीसा सेवा संगठन के तत्वा धान में प्रत्येक मंगलवार को संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों के यहां किया जाता है।
बावा बागेश्वर संगठन के पंडित राजेन्द्र पिपलौदा एवं संजय गौतम मेडीकल ने बताया कि बाबा बागेश्वर हनुमान चालीसा सेवा संगठनके तत्वाधान में संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ शिवपुरी किया जा रहा है इससे प्रेरित होकर 10 जून को मंगलवार को संगठन की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती शोभा शर्मा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक मात्र शक्तियों ने .बाबा बागेश्वर 'हनुमान चालीसा संगठन की सदस्यता ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद श्रीमती सुषमा ओझा मे कहा की घर में प्रति दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर में .शांति मिलती है और बच्चों को संस्कार सीखने को मिलता है और बच्चों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह सभी महिलाओं से किया है घर में प्रातःहनुमान चालीसा दुर्गा चालीसा शिव चालीसा तथा जो भी किसी भी देवी देवताओं को मानता हो उसी हिसाब से घर पर पूजा अर्चना करे।
इस शुभ अबसर पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने बाबा बागेश्वर संगठन की सदस्यता ली जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती शुसमा ओझा पूर्व पार्षद ममता राठौर, रुचि अग्रवाल, रागिनी मिश्रा, राधा गोयल, गुड्डी शिवहरे,मेवा धाकड़, पूजा धाकड़, दीपा शर्मा,सरोज धाकड़,लक्ष्मी तिवारी,रानी भारद्वाज,श्रीमती मालती उपाध्याय इन्द्रा जैन, नम्रता चौहान, रेनू अवस्थी, रेनू भार्गव, वंदना शिवहरे,सुनीता शिवहरे .नम्रता गौतम, हीरा शर्मा, रागनीजी, ने सदस्यता ग्रहण की।


