मणिकर्णिका शाखा ने 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका जो की पूर्ण रूप से मातृशक्ति द्वारा संचालित होती है ने आज एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें शाखा की मातृशक्ति के अलावा 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती प्रियंका गर्ग ने सर्वप्रथम मातृशक्ति को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और एनीमिया और एनीमिया से बचाव के उपाय पर भी विचार व्यक्त किया|
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय गतिविधि संयोजक श्री कपिल भाटिया एवं प्रांतीय संयोजक रक्तदान श्री अमित खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए, नगर समन्वयक श्री हरिओम अग्रवाल जी की इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने में अहम भूमिका रही |कार्यक्रम के प्रारंभ में शाखा अध्यक्ष श्रीमती संध्या अग्रवाल ने रक्तदान किया शाखा सचिव श्रीमती अरुणा सांखला नेभी रक्तदान किया इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल श्रीमती रिचा गुप्ता श्रीमती राखी सिंघल श्रीमती प्रीति जैन श्रीमती शोभा पुरोहित श्रीमती मंजू गुप्ता श्रीमती डॉली अग्रवाल ने उपस्थित होकर रक्तदान भी किया तथा कार्यक्रम को चार चांद लगाए कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव श्रीमती अरुणा सांखला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा रक्तदान के लिए आई टीम का पुष्पहार स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया|



