पोहरी : BRCC कार्यालय पोहरी में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए ।

Goonjta Bharat
0


 चिह्नित दिव्यांग बच्चों को बांटे गए उपकरण

 पोहरी:— BRCC कार्यालय पोहरी में चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए । शिविर का आयोजन बी आर सी सी महोदय के निर्देश अनुसार जिला शिक्षा केंद्र के आदेश अनुसार बीआरसीसी कार्यालय पोहरी में दिनांक 08.07.2025 को आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हरीश शर्मा जी APC- IED द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर पूजन अर्चन कर किया गया । 




कार्यक्रम में चिह्नित 25 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार सामग्री वितरित की गई इस कार्यक्रम का संचालन BRCC श्री शिवचरण लाल जाटव जी ने किया । मुख्य अतिथि श्री हरीश शर्मा जी द्वारा बच्चों को उपकरण वितरण किए । इस कार्यक्रम में एलिमको टीम जबलपुर का भरपूर सहयोग रहा । इस कार्यक्रम में समस्त बीएससी, सीएसी , पालक गण उपस्थित रहे । एम. आर .सी. (प्रभारी) श्री हुकुम सिंह खंगार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रूप से संचालित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)