शिवपुरी : जिले में अभी तक 1323.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।

Goonjta Bharat
0

 


जिले में अभी तक 1323.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 1323.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 916.89 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 1144.40 मि.मी., बैराड़ में 1304 मि.मी., पोहरी में 1391 मि.मी., नरवर में 1752 मि.मी., करैरा में 1383.40 मि.मी., पिछोर में 1029 मि.मी., कोलारस में 1265 मि.मी., बदरवास में 1496.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 1146 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)