एनएसयूआई ने शिक्षकों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस।
शिक्षक दिवस के अवसर पर एनएसयूआई शिवपुरी द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। 1988 से लगातार निःशुल्क शिक्षा देने वाले, शिवपुरी के जाने माने विद्वान मधुसूदन चौबे सर को शिवपुरी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह एवं शिवपुरी शहर अध्यक्ष समीर खान द्वारा शॉल, श्रीफल एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। एनएसयूआई शिवपुरी द्वारा चौबे सर की कोचिंग के लिए हर संभव मदद करने की बात भी कही गई।
इसके पश्चात एनएसयूआई शिवपुरी द्वारा अजीत सिंह दांगी सर, इदरीश खान सर, आईटीआई के जितेंद्र सिंह तोमर सर, ठाकुर दा सर, लोधा सर को भी तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।






