करैरा : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते टैक्टर किया जप्त।

Goonjta Bharat
0

 


वन विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते टैक्टर किया जप्त।

करैरा- वन परिक्षेत्र करैरा के अंतर्गत आज अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते समय वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मण सिंह मीणा एवं गश्ती दल ने एक ट्रैक्टर जप्त किया। आरोपी टैक्टर ड्राइवर अतेंद्र गुर्जर पुत्र लोटन सिंह निवासी ग्राम धवारा के कब्जे से बिना नंबर का लाल रंग का महेंद्रा 585 डी आई एक्स पी प्लस टैक्टर ट्रॉली सहित जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया है। वन मंडल के निर्देश अनुसार अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण हेतु सभी वन परीक्षेत्रो को रात्रि गश्ती एवं निरंतर क्षेत्र भ्रमण हेतु सख्त निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुसार गुरुवार को वन परिक्षेत्र करैरा अंतर्गत रात्रि गस्ती से लौटते समय बीट वनगवा मे अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर वाहन जप्ती की कार्रवाई वन विभाग के द्वारा की गई है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी करैरा मीना के द्वारा क्षेत्र वासियों को संदेश दिया गया है कि अपने महंगे- महंगे कृषि उपकरण इस प्रकार के अवैध कार्यों में उपयोग न करें जिससे आपको भी समस्या हो एवं वन क्षेत्रो में भी क्षति होती है। वनक्षेत्रो की सुरक्षा में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)