समाज की माटीकला चका प्रदर्शन के साथ प्रजापति समाज ने निकाला राजा दक्ष प्रजापति का भव्य चल समारोह।
समाज के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति हुए शामिल, झांकी और डीजे के साथ प्रजापति समाज ने किया सामाजिक शक्ति प्रदर्शन।
शिवपुरी- अपने आराध्य देव के रूप में प्रजापति समाज के द्वारा नगर में आज माटीकला चका का प्रदर्शन करते हुए भगवान राजा दक्ष प्रजापति का भव्य चल समारोह(शोभायात्रा)नगर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। राजा दक्ष प्रजापति के इस चल समारेाह में मुख्य रूप से प्रजापति समाज के धर्मवीर प्रजापति(होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उत्तरप्रदेश सरकार) शामिल हुए जिन्होंने खुले वाहन में सवार होकर समाज के इस सामाजिक शक्ति प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया और पूरे मार्ग में समाजजनों के द्वारा राजा दक्ष प्रजापति के इस भव्य चल समारोह व शामिल राज्यमंत्री का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। प्रजापति ने इस चल समारोह के माध्यम से प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर माटीकला आयोग सहित राजनीतिक भागीदारी को लेकर सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन किया, जिससे समस्त नगरवासी एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रजापति समाज अपनी राजनैतिक दावेदारी को भी प्रस्तुत किया। इस चल समारोह का ना केवल समाजजनों बल्कि अन्य नगर के अन्य समाज बन्धुओं के द्वारा भी जल वितरण, पेय पदार्थ, पुष्पगुच्छ एवं पुष्पवर्षा व बैनर-पोस्टर तोरण-द्वार लगाकर स्वागत किया। इस दौरान में श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होने वाले चल समारोह का अग्रवाल समाज अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया, इसके बाद कमलागंज में समाजजन मथुराप्रसाद प्रजापति एवं परिवार के द्वारा स्वागत किया गया, इसके आगे एबी रोड़, माधवचौक, कोर्ट रोड़, राजेश्वरी रोड़, गुरूद्वारा रोड़ होते हुए कार्यक्रम समापन स्थल त्रिवेणी गार्डन मार्ग पर भी अनेकों समाजसेवी संस्थाओं एवं नगरवासियों के द्वारा इस चल समारोह का स्वागत किया गया।
*सामाजिक शक्ति प्रदर्शन से सशक्त होगा प्रजापति समाज : हरज्ञान प्रजापति*
चल समारोह समापन के साथ ही त्रिवेणी गार्डन में प्रजापति समाज के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के द्वारा समाजजनों का आभार प्रकट किया गया कि जिले भर के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए जिन्होंने बताया कि माटीकला में दक्ष रहने वाला प्रजापति समाज अब राजनैतिक रूप से भी सशक्त है और इस सामाजिक शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से हम उन सभी राजनैतिक दलों को यह एहसास करा रहे है जिन्होंने प्रजापति समाज को राजनीतिक भागीदारी में स्थान देने में आना कानी की, लेकिन अब समय बदल गया है राजनीतिक भागीदारी के साथ प्रजापति समाज अपनी सामाजिक शक्ति के रूप में एक राय होकर समाज विकास की बात को पुरजोर तरीके से रखेगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी समापन सभा को संबोधित किया और राजा दक्ष प्रजापति के पदचिह्नों पर चलने वाले समस्त प्रजापति समाज के द्वारा निकाले गए भव्य चल समारोह को सराहा और राजनीतिक रूप से सामाजिक शक्ति में सहभागिता को लेकर हर संभव सहयोग की बात कही।
*समाजजनों ने की भागीदारी*
इस अवसर पर अभा प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति सहित समाज की युवा तरूणाई टीम पंकज प्रजापति, गणेश प्रजापति, पवन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सुरेश प्रजापति, हंसराज प्रजापति, बृजेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, लच्छीराम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति चौकैया, रतनलाल, घमंडी, ईश्वरलाल, सोनपाल, रामू, दयाकिशोर, रवि, धरमू प्रजापति.सूरज प्रजापति कोमलिया, पंचू प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, कल्याण प्रजापति, हरिचरण प्रजापति, काशीराम, रमेश प्रजापति, परशादी प्रजापति, मांगीलाल प्रजापति, दामोदर प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, कालू प्रजापति, लच्छी प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, चंदन प्रजापति, मोहन सिंह सरपंच, हरिशंकर प्रजापति, कमरलाल प्रजापति, ताराचंद प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, सुनील प्रजापति, धनीराम प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, जानकी लाल प्रजापति, दौलत राम प्रजापति, गोविंदी, रामस्वरूप प्रजापति, बृजेश प्रजापति, हरपाल, कोमल, मुंशी प्रजापति, गणेश, भारत, सिमरन प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, हरिओम प्रजापति, अंकेश, रवि प्रजापति, पंकज प्रजापति, पंकज प्रजापति बैराड़ शिल्परी वाले, रवि प्रजापति बैराड़, गिर्राज प्रजापति बैराड़, फोशु प्रजापति गुरीछा, राम लखन प्रजापति, वैहरगमा प्रजापति, अनिल प्रजापति, मनोज, धनपाल, घनश्याम, छोटू, कान्हा, परमल, धर्मेंद्र, राहुल, सूरज, आकाश, नीरज, शंकर, आदित्य, सागर, बंटी, हेमंत, रामसेवक, विष्णु, अरविंद प्रजापति एवं समस्त दक्ष प्रजापति सदस्य युवा समिति जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश शामिल है। राजा दक्ष प्रजापति के रूप में प्रजापति समाज के द्वारा निकाले गए चल समारोह में शिवपुरी जिले की सभी तहसीलों शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, पिछोर, पोहरी, बैराड़, नरवर, करैरा, दिनारा आदि सहित जिले भर से समाज बंधुजन शामिल हुए।
*चका सहित राजा दक्ष की आकर्षक झांकी रही आकर्षण का केन्द्र*
माटीकला की अमिट पहचान के रूप में जाने जाना वाला प्रजापति समाज के द्वारा निकाले गए चल समारोह में विशेष आकर्षण का केन्द्र समाज की पहचान चका एवं राजा दक्ष प्रजापति की आकर्षक झांकी रही। इसके अलावा चल समारोह में भगवान भोलेनाथ का परिवार, श्रीराम दरबार एवं देशभक्त का अलख जगाने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई व अन्य वीरांगनाओं के रूप में प्रजापति समाज की बालिकाओं के द्वारा चलचित्र झांकी का प्रस्तुतिकरण किया गया। यहां चका प्रदर्शनी के माध्यम से भव्य चल समारोह में समाजजनों के साथ अपनी पहचान को जन-जन के बीच दर्शाया गया और बताया कि किस प्रकार से माटी से बने उपकरणों का घर-घर में उपयोग किया जाता है और माटीकला से जुड़ा प्रजापति समाज अपनी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पहचान को बनाए हुए है। इसके अलावा डीजे की धुनों पर राजा दक्ष प्रजापति के जयघोष सहित सामाजिक एकता का प्रदर्शन इस पूरे भव्य चल समारोह में किया गया।





